मेहंदी महावर हल्दी से
चटक रहे तेरा जीवन
टीका कंगन पायल बिछुआ
सब गाते होंगे गीत नया
सुर्ख जोड़े में सजी उजले पूनम सी
तुझे दुनिया की ना नजर लगे
सूरज सा चमके वो
मिला जो तुझको मीत नया
सब कुछ बदल गया अब तेरा
घर आँगन गालियाँ और रिश्ते
नई उमंगें नई तरंगे
नया हर्ष हो जीवन में
मेरा क्या है खो जायेंगे हम
तेरे जीवन के सन्नाटों में

No comments:
Post a Comment